Type Here to Get Search Results !

डीएमवीवी बीएमएस फाउंडेशन हमेशा याद रखेगा मधुमिता बेहरा दीदी को – चितरंजन बिस्वाल


डीएमवीवी बीएमएस फाउंडेशन हमेशा याद रखेगा मधुमिता बेहरा दीदी को – चितरंजन बिस्वाल
आज दिनांक: 30 जुलाई को डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन, ओडिशा राज्य के गंजाम जिला टीम द्वारा कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस समारोह में, स्वर्गीय मधुमिता बेहरा जी को उनके 11वें दिन के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।

संस्था के सहायक निर्देशक श्री चितरंजन बिस्वाल जी की उपस्थिति में, जिला गंजाम के सदस्यों ने छतरपुर के वार्ड ग्राम में एक मोमबत्ती मार्च निकाला और स्वर्गीय मधुमिता बेहरा जी के घर पहुंचे। वहां, उन्होंने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।



संस्था के सहायक निर्देशक सह सहायक राज्य प्रभारी ओडिसा श्री चितरंजन बिस्वाल सहित सभी सदस्यों ने कहा कि मधुमिता बेहरा दीदी हमारे संस्था की एक सक्रिय सदस्य थीं और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन हमेशा उनके परिवार के साथ है और इस दुखद घड़ी में पूरा संगठन उनके साथ है।


दूसरी तरफ संस्था के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल व ग्रुप के माध्यम से स्वर्गीय मधुमिता बेहरा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए संस्थापक सह अध्यक्ष श्री दुलाल मुखर्जी ने कहा की मधुमिता बेहरा दीदी हमारे संस्था की सक्रिय सदस्यो में से एक थी आज वो हमारे बीच नहीं रही यह खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हुआ हमने एक सदस्य को हमेशा के लिए खो दिया परंतु मधुमिता बेहरा दीदी को हमारी संस्था हमेशा याद रखेगी इस दुखद घड़ी में हमारी पूरी संस्था उनके परिवार के संग है |


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad