Type Here to Get Search Results !

धरना में बैठे ग्रामीणों की शिकायतों पर गंभीर हुए बाघमारा सीओ, कहा


थोड़ा समय लगेगा लेकिन हर व्यक्ति के आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा
कतरास: 12-08-2024
अंचल कार्यालय बाघमारा में ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले रैयतों का धरना कार्यदिवस के तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा. 
हालांकि धरने के तीसरे दिन बाघमारा सीओ रविभूषण प्रसाद धरने में बैठे लोगों की समस्याओं पर गंभीर दिखे.दी बताया जाता है कि धरना के दौरान अंचल अधिकारी ने बारी बारी से रैयतों की जमीन समस्या का निष्पादन करने का पहल किया. ग्रामीणों से संबंधित कागजात व आवेदन का अवलोकन कर संबंधित राजस्व कर्मी को अग्रसारित किया. रैयतों से कहा कि कुछ लगेगा लेकिन धरना में बैठे सभी लोगो के आवेदनो का निष्पादन कर दिया जाएगा. वहीं जगत महतो ने कहा कि बाघमारा सीओ द्वारा उठाये गए इस पहल का ग्राम स्वराज अभियान स्वागत करता है लेकिन जब तक आवेदनों का निष्पादन नहीं होता है तब तक धरना जारी रहेगा. धरना का नेतृत्व कर रहे रैयत विकास कु रजवार ने कहा की जबतक हमलोग का काम नहीं होगा हमलोग शांति पूर्वक धरना में बैठे रहेंगे.
मौके पर अंकित रजवार, बसंती देवी, सुलोचना देवी, कुंती देवी, अंजू देवी, शर्मिला देवी, दिलीप कुमार महतो, कमल महतो, महेश कुमार, मणिलाल साव, विकास कुमार रजवार, प्रदीप रजवार, अजय कुमार महतो, विनोद कुम्हार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad