Type Here to Get Search Results !

भारतीय क्लब में याद किये गए भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, बिजय झा ने सौंपे सैकड़ों प्रतियोगी पुस्तकें

स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण में शिक्षक का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है- विजय कुमार झा

कतरास: 05-09-2024
गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बियाडा के पूर्व चैयरमैन सह समाजसेवी बिजय कुमार झा के द्वारा भारतीय क्लब कतरास को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सैकड़ों पुस्तकें समर्पित किया गया. बिजय कुमार झा ने बताया कि यूपीएससी, जेपीएससी, बैंक पीओ, आईबीपीएस, एनटीपीसी, रेलवे, एसएससी, गुड्स गार्ड आदि की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए ये पुस्तकें बहुत ही उपयोगी साबित होंगे. पुस्तकों में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग आदि के विभिन्न तरह की पुस्तकें शामिल थे. 

इससे पहले भारतीय क्लब के सभी सदस्यों ने बुके देकर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा का स्वागत किया. इसके पश्चात मौके पर उपस्थित भारतीय क्लब के सभी सदस्यों व समाजसेवियों ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति वह भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर में पुष्प अर्पित किए. क्लब के सदस्य राजेंद्र प्रसाद राजा, प्रभात मिश्रा, जावेद रजा, विजय कुमार झा आदि वक्ताओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला. विजय कुमार झा ने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षकों का बहुत सम्मान करते थे. इसलिए जब लोगों ने उनसे उनका जन्मदिन मनाने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाए ताकि सभी शिक्षकों का सम्मान हो. तब से प्रत्येक वर्ष 5 सिंतबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.
राजेंद्र प्रसाद राजा ने विजय झा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय क्लब में पहले से ही 14 हजार पुस्तकों का संकलन है. श्री झा के द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक समर्पित किए जाने से पुस्तकों की संख्या बढ़ गई है उन्होंने कहा कि अब कतरास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं भारतीय क्लब में निशुल्क रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तके पढ़ सकेंगे और विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. मौके पर गौतम मंडल, जावेद रजा, प्रभात मिश्रा, उमाकांत तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद राजा,  अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू, शंकर चौहान, बिनय सिंह, अरबिन्द सिन्हा, सकलदेव प्रमाणिक, दिनेश गुप्ता, मन्नू महतो, मो असगर, अजय चौधरी, रंजीत कुमार, आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad