कतरास: 27-09-2024
झिंझिपहाडी नामक एक साधारण से गाँव मे रहने वाले मेघनाथ महतो ने महाराष्ट्र के मुंबई शहर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाकर न केवल अपने गांव का बल्कि पूरे झारखंड का अभिमान बढ़ाया है. मि० यूनिवर्स 2024 के नाम से 20 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में देश विदेश के कुल 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जिसमें कतरास (झिंझिपहाड़ी) के मेघनाथ महतो (ओपन कैटेगरी फिजिकल चैलेंज) एवं मोहम्मद वसीम अकरम (65 किलो ग्राम कैटेगरी) में भारत का नेतृत्व कर रहे थे. बता दे कि ये दोनों ही शांति संघ क्लब कतरास में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके मि० देवी प्रसाद चटर्जी के देख रेख में ट्रेनिंग कर रहे थे.
सरकार को खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप तथा नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था करना चाहिए- मेघनाथ
प्रतियोगिता खत्म होने के बाद अपने गांव वापस लौटने पर झिंझिपहाड़ी पंचायत एवं शांति संघ क्लब कतरास के लोगों ने पहले भगतसिंह चौक कतरास में फिर झिंझिपहाडी में मेघनाथ महतो का भव्य स्वागत किया तथा ढेर सारी शुभकामनाएं दी. मेघनाथ महतो ने अपनी जीत का श्रेय देवी प्रसाद चटर्जी तथा अपने परिजनों एवं दोस्तों को देते हुए कहा की टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को अगले साल नवंबर 2025 में स्पेन में आयोजित होने वाले अर्नोल्ड क्लासिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल करने का बात कहा गया है.
उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में कई गरीब एवं मध्यम वर्गीय खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाते हैं. लेकिन आर्थिक अभाव के कारण खेल के क्षेत्र में वह बहुत आगे तक नहीं जा पाते हैं. सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि सरकार को हम जैसे मध्यम वर्गीय खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था करनी चाहिए तथा जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है उसके लिए राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण देना चाहिए. ताकि वह आगे भी अपने देश का नाम रोशन कर सके. मौके पर साधन महतो, तपन महतो, सुधीर सोनार, चंदन नंदन, रामनाथ महतो, सुमित महतो, नेपाल महतो, संजीत पटवा, सोमनाथ चक्रवर्ती, संतोष, अशोक, पियूष, सुजल, अभिजीत एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे.




Post a Comment
0 Comments