Type Here to Get Search Results !

जेबीकेएसएस/जेएलकेएम ने शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगत सिंह के सपनो का भारत बनाने का संकल्प लिया


यदि पार्टी ने टिकट दिया तो बाघमारा विधानसभा का सीट जीतकर पार्टी के झोली में डाल देंगे- प्रदीप महतो
कतरास: 28-09-2024
शनिवार को शहीद भगतसिंह चौक कतरास में स्थित भगत सिंह की प्रतिमा में जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया. जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो ने बताया कि भगत सिंह ने बिना जात-पात, ऊंच नीच, गरीबी अमीरी को देखें देश के समस्त लोगों की खुशहाली और आजादी के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़कर अपने प्राणों की आहुति दे दी. भगत सिंह ने एक ऐसा भारत का सपना देखा था जिसमें गरीब और निम्न वर्ग के लोग भी आजादी की हवा में सुकून का सांस ले सके. जिनकी बात सरकार तक पहुंच सके और सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण करने में गंभीर रहे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में गरीब लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है. गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम सभी वर्गों का साथ लेकर आगामी झारखंड विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ने जा रही है. जेएलकेएम गरीबों और वंचितों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी और उनको अपना हक और अधिकार दिलाएगा.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर कोई टूट-फूट नहीं है. यह केवल विरोधियों द्वारा प्रोपगेंडा फैलाया जा रहा है. लोकसभा में हमारा बेहतरीन प्रदर्शन देखकर सभी पार्टियां घबराई हुई है. पार्टी से कई नेता बाघमारा से टिकट के जुगाड़ में है, के सवाल पर प्रदीप महतो ने कहा कि लोकतंत्र में सभी निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी से चुनाव लड़ने और पर्चा भरने के लिए स्वतंत्र है. उन्होंने कहा कि वह भी अपनी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं. यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे बाघमारा सीट जीतकर पार्टी के झोली में डालने के लिए तैयार है. बाकी बाघमारा विधानसभा से पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी यह पार्टी आलाकमान तय करेगी. मौके पर 
जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के वरीय सदस्य प्रेम रॉय, कतरास मंडल अध्यक्ष धनंजय महतो, जमुआ पंचायत अध्यक्ष किशन कुमार, अर्जुन साव, कालीचरण दसौंधी, गणेश रजक, शंकर दसौंधी, कैलाश हजारी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad