क्षेत्र में खुलेआम चल रहा है लोहा और कोयला का अवैध कारोबार, जोगता पुलिस जिम्मेदार- धर्मेंद्र महतो
कतरास: 28-09-2024
वार्ड संख्या 6 के पार्षद धर्मेंद्र महतो उर्फ डिस्को महतो ने जोगता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की जोगता पुलिस चोरी और छिनतई जैसे मामलों का उद्वेदन करने में एवं उस पर रोक लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं लेती है न ही गंभीर दिखती है. वहीं जोगता पुलिस के संरक्षण में थाना क्षेत्र में खुलेआम लोहा और कोयला का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. पार्षद धर्मेंद्र महतो ने बताया कि बीते 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के दिन उनके सिजुआ स्थित आवास में चोरी हुई थी, जिसको लेकर उन्होंने जोगता थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई या शिकायत पर कोई प्रोग्रेस नहीं होता देखकर वे शनिवार को जोगता थाना पहुंच गए.
अवैध कारोबार और चोरी छिनतई पर लगाम नहीं लगा तो अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन देखेगी जोगता पुलिस- पार्षद धर्मेंद्र
श्री महतो ने बताया कि जोगता पुलिस चोरी का उद्वेदन करना मुनासिब नहीं समझती बल्कि इसके उलट बड़े पैमाने पर खुलेआम लोहा और कोयला चोरी करवाया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ तो जोगता थाना की पुलिस वैसा आंदोलन देखेगी जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा.
आरोप सरासर गलत, पुलिस पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही है- जोगता प्रभारी
इस संबंध में पूछने पर जोगता थाना प्रभारी राजेश कुमार ने लोहा एवं कोयला चोरी की घटनाओं को सिरे से इनकार करते हुए कहा कि जोगता पुलिस पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही है. पार्षद के आवास से चोरी होने के मामले में केस का आईओ भी लगातार जांच पड़ताल कर रहे हैं. कम्युनिकेशन गैप होने की वजह से इस प्रकार की बात सामने आ रही है.




Post a Comment
0 Comments