Type Here to Get Search Results !

भटमुरना मोड़ सहित कतरास हटिया में भी लगेगा हाईमास्ट लाईट, अधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण


दुर्गा पूजा के पहले लाईट जल जाए इसके लिए प्रयासरत हूँ- डॉ० मधुमाला
कतरास: 28-09-2024
सामाजिक कार्यकर्ता डा० मधुमाला के अथक प्रयास का असर अब धीरे धीरे दिखने लगा है. केवल भटमुरना मोड़ ही नही बल्कि अब कतरास हटिया भी रात को जगमगाने के लिए तैयार है. कतरास हटिया में भी हाई मास्ट लाइट लगाने की बात सामने आ रही है. लाइट लगवाने को लेकर डॉ० मधुमाला के लगातार पत्राचार करने और सक्रिय रहने का असर यह हुआ कि नगर निगम विभाग भी अब लाइट लगाने को लेकर कमर कसती दिख रही है. बीते दिनों भटमुरना मोड़ एवं कतरास हटिया में हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर नगर निगम के एसडीओ जय महतो , जेई दीपक कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ० मधुमाला के साथ हाईमास्ट लाईट लगाने के लिए स्थल का चयन कर लिया. करीब छ साल से लाईट के अभाव में भट्टमुरना मोड़ अंधेरा है. कतरास हटिया में घनघोर अंधेरा होने के कारण वहां आने जाने वाले सभी लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
डा० मधुमाला ने कहा दुर्गा पूजा के पहले लाईट जल जाए इसके लिए प्रयासरत हूँ. जानकारी के अनुसार एसडीओ साहब ने भी अपने अधिकारियों को दुर्गा पूजा तक लाईट लगाने का निर्देश दिया.
        इस मौके पर भटमुरना चैम्बर अध्यक्ष उमेश दसौंधी, संरक्षक राजन प्रसाद गुप्ता, पंकज तिवारी, महेश दसौंधी, भाजपा नेता रघुनाथ हजारी, कांग्रेस नेता परेश दसौंधी, शंकर गुप्ता, कपिल दसौंधी, सिकंदर, अमर सेन, कृष्णा, विमल दा, छोटकू के अलावे अन्य दुकानदार लोग मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने  इस कार्य के लिए समाजसेवी डा० मधुमाला का आभार जताया है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad