Type Here to Get Search Results !

भाजपा कार्यालय कतरास में धूमधाम से मना अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती




कतरास: 25-12-2024
25 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कतरास कार्यालय में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कतरास मंडल के अध्यक्ष सूर्य देव मिश्रा ने किया। सर्वप्रथम सभी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी ने देश के प्रति वाजपेयी जी के द्वारा किये गए कार्यों को याद किया एवं उनके बताए गए मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, राजेश स्वर्णकर, दिनेश उपाध्याय, कुंदन सिंह, श्याम किशोर, कल्लू जी, वाई के पाठक, बलवीर सिंह, मुकेश झा, राम कुमार साहु, चुन्ना यादव, विनय पासवान, रघुनाथ हजारी, हुलास यादव, बबलू मिश्रा, रविंद्र जी, छोटू साहू, उषा पटवा एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad