Type Here to Get Search Results !

स्वयं सहायता समूहों को मिली नई दिशा: अंशिका उद्योग सेंटर में आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा


स्वयं सहायता समूहों को मिली नई दिशा: अंशिका उद्योग सेंटर में आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा

छत्रपुर, गंजाम, ओडिसा:

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित स्व: रोजगार क्रांति योजना के अंतर्गत अंशिका उद्योग सेंटर में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत प्रभारी श्री पद्मलोचन राव के निमंत्रण पर आयोजित हुआ, जिसमें ब्लॉक प्रभारी श्री पिताम्बर महाराणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सभा के दौरान स्वयं सहायता समूहों (SHG) की माताओं और बहनों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह पाया गया कि कई समूह निष्क्रिय स्थिति में थे। श्री पिताम्बर महाराणा ने समूहों को जागरूक करते हुए उन्हें संगठित होकर कार्य करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि "स्वयं सहायता समूहों की माताएं और बहनें स्व: रोजगार क्रांति योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं। उनका संगठित प्रयास समाज में बदलाव लाएगा।"


इस अवसर पर अंशिका उद्योग सेंटर के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, कुटीर उद्योग और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया। माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और उपस्थित सभी ने सामूहिक जयघोष किया:

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad