Type Here to Get Search Results !

मोपका क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मोपका क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मौपका क्षेत्र में एक आगजनी की घटना सामने आई है, जहां एक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण निवासी यशवंत बंजारे और उनके साथी एक रियल स्टेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं और मोपका थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहते हैं। रोज की तरह उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को पार्किंग में खड़ा किया और फिर ऊपर अपने फ्लैट चले गए।

सुबह जब वे काम पर निकलने लगे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल जलकर खाक हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, जिसमें देर रात अज्ञात व्यक्ति को मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad