Type Here to Get Search Results !

ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले रैयतों का धरना जारी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले रैयतों का धरना जारी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

रैयतों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी - जगत महतो

कतरास, धनबाद: रैयतों की भूमि संबंधित समस्याओं को लेकर ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले धरना लगातार जारी है। मंगलवार को अंचल कार्यालय बाघमारा के समक्ष विभिन्न क्षेत्र के रैयतों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया और अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। हालांकि, धरने में बैठे रैयतों की सुध लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचे।

ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो ने धरने के दौरान कहा कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और वह कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने बताया कि कई रैयत ऐसे हैं जिनके पक्ष में कोर्ट से डिग्री मिल चुकी है, फिर भी अंचल कार्यालय कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहा है। इसके अलावा, कुछ मामलों में मौखिक विरोध पर ही रैयतों की भूमि की सरकारी मापी भी रोक दी जा रही है।

जगत महतो ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय बाघमारा में काम बिना रिश्वत दिए संभव नहीं है, और यह धरना इसका प्रमाण है कि गरीब और पीड़ित रैयतों के लिए यहां कोई सहारा नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रैयतों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसका पूरा जिम्मा अंचल कार्यालय बाघमारा पर होगा।

धरने में रैयत मुसीब अख्तर खान, सुमित्रा देवी, पत्रकार अरबिन्द सिन्हा, विशाल कुमार महतो, तीता कुमारी उर्फ लक्ष्मी देवी, कैलाश रजवार, कमल महतो, दिलीप कु महतो, सलिक मिस्त्री, रूपेश रवानी, राजा राम महतो, शांती देवी, गौरी देवी, जरिए देवी, मालती देवी, लखी देवी, अंजली देवी, सारू देवी, पदावती देवी, रेशमी देवी, उर्मिला देवी समेत कई अन्य रैयत उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad