Type Here to Get Search Results !

रघुवर दास का बड़ा कदम: राज्यपाल पद से इस्तीफा, बीजेपी में वापसी के संकेत

रघुवर दास का बड़ा कदम: राज्यपाल पद से इस्तीफा, बीजेपी में वापसी के संकेत

फाइल फोटो श्री रघुबर दास 

कटक न्यूज़: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रघुवर दास की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संभावित वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजनीतिक सफर का अनुभव

रघुवर दास बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए। दास ने 1995 से लगातार पांच बार जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और कभी भी चुनाव नहीं हारा।

गवर्नर बनने से पहले का सफर

18 अक्टूबर 2023 को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी और 31 अक्टूबर 2023 को उन्होंने शपथ ली थी। अब, एक साल के भीतर उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकेत दिया है।

परंपरागत सीट पर बहू की जीत

2024 के विधानसभा चुनाव में उनकी परंपरागत सीट जमशेदपुर ईस्ट से उनकी बहू पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार को 42,000 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

संस्थापक सदस्य के रूप में बीजेपी से नाता

रघुवर दास बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में गिने जाते हैं। 1980 में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि और अनुभव उन्हें पार्टी के लिए एक मूल्यवान नेता बनाते हैं।

उनके इस कदम से झारखंड और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें उनकी आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

 


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad