Type Here to Get Search Results !

सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृती ऑर्गनाइजेशन ने तुलसी पूजन, खोरठा दिवस व अटल बिहारी जयंती मनाया



कतरास: 25-12-2024
सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृती ऑर्गनाइजेशन डुमरा में बुधवार को तुलसी पूजन, खोरठा दिवस सह समर्थ भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री कवि सह पत्रकार अटल बिहारी वाजपेयी एवं बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघन महतो ने तुलसी पूजन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं लालचंद महतो मेमोरियल ट्रस्ट के नीरज कुमार ने संस्था को निशुल्क समरसेबुल वाटर पंप एवं पानी टंकी प्रदान की। बाघमारा विधायक ने संस्था के कार्य का उल्लेख करते हुए संस्था को हर तरह से सहयोग करने के बात कही। साथ ही माटीगढ़ा डैम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए बीसीसीएल के सीएमडी से बातचीत करने की बात कही। साथ ही संस्था द्वारा पत्रकारों को अटल पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया। संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा को भी सम्मानित किया। बाघमारा विधायक ने बाघमारा बाइट नामक सोशल मीडिया साइट का उदघाटन कर शुभारंभ किया। 

इससे पूर्व संस्था द्वारा माटीगढ़ा स्थित जमुनिया डैम के सौंदर्यीकरण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें सम्पूर्ण शिक्षा केंद्र एवं गुरुकुलम स्कूल के विद्यार्थियों ने शामिल होकर डैम के सौंदर्यीकरण के लिए लोगों को जागरूकता संदेश दिया। संपूर्ण शिक्षा केन्द्र के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन सत्यजीत सोनू ने किया। कार्यक्रम में अतिथि रूप में डुमरा दक्षिण पंचायत के मुखिया आनंद कुमार महतो, उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार महतो व आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष रमेश महतो, सचिव विक्की साव, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, नीलम वर्णवाल, सरस्वती देवी, गुलफशा खातून, प्रेम कुमार, सिंटू साव, मृत्युंजय राज, सुबोध कुमार, संतोष पांडेय, करण कुमार, रमेश रजवार, सुमित कुमार, रवि हाड़ी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad