ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

CGL रिजल्ट विवाद: छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को 30 घंटे बाद रिहाई, पुलिस पर बदसलूकी के आरोप

 रांची झारखंड से अरविंद सिंहा जी का विशेष रिपोर्ट 

CGL रिजल्ट विवाद: छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को 30 घंटे बाद रिहाई, पुलिस पर बदसलूकी के आरोप

रांची झारखंड: CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) के परिणाम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया था। देवेंद्र को करीब 30 घंटे तक कोतवाली थाना में रखा गया और मंगलवार को कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो लंबे समय से CGL रिजल्ट में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को जब देवेंद्र छात्रों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान देवेंद्रनाथ महतो के साथ अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार किया गया, जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है।

छात्रों में आक्रोश, पुलिस पर सवाल

देवेंद्र की गिरफ्तारी और हिरासत के दौरान हुई कथित बदसलूकी को लेकर छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और अत्याचारपूर्ण करार दिया है। कई छात्र संगठनों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताते हुए आंदोलन को और तेज करने का एलान किया है।

देवेंद्रनाथ महतो का बयान:

रिहाई के बाद देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम छात्रों की आवाज उठा रहे हैं और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। यह आंदोलन छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। हिरासत में मेरे साथ जो व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है, लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं होगा।"

विरोध जारी रहेगा...

छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। छात्रों ने पुलिस प्रशासन से देवेंद्र के साथ हुए व्यवहार के लिए माफी की भी मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT