Type Here to Get Search Results !

अंबिकापुर-बिलासपुर के बीच नई विमान सेवा 19 दिसंबर से, शुरुआती किराया मात्र ₹999

 

रायपुर छत्तीसगढ़: अंबिकापुर-बिलासपुर के बीच नई विमान सेवा 19 दिसंबर से, शुरुआती किराया मात्र ₹999

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल और केंद्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के प्रमुख शहर रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने के लिए नई विमान सेवा का संचालन 19 दिसंबर, 2024 से शुरू किया जाएगा।

यह नई सेवा सप्ताह में तीन दिन – गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी और यात्रियों के लिए शुरुआती किराया मात्र ₹999 रखा गया है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को किफायती, आरामदायक और समय की बचत करने वाली यात्रा सुविधा प्रदान करना है।

यात्रियों और अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

नई विमान सेवा से व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय समुदायों को बहुत फायदा होगा। अब रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा, जिससे लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा। यह नई कनेक्टिविटी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति देगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं का विस्तार राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि "हमारा उद्देश्य हवाई यात्रा को सुलभ और किफायती बनाकर लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। यह सेवा व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी।"

किफायती यात्रा के साथ बेहतर कनेक्टिविटी

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच की यह नई सेवा इंटरसिटी यात्रा को आसान और सुगम बनाएगी। यात्रियों को अब सड़क मार्ग की तुलना में समय की बड़ी बचत होगी। इसके साथ ही यह क्षेत्र के पर्यटन को भी एक नई दिशा देगी।

यात्रियों के लिए बुकिंग सुविधा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए www.flybig.in वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad