ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

यूट्यूबर मनोज दे की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

यूट्यूबर मनोज दे की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

बलियापुर: तिसरा थाना क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर (नंबर JH10 CY 0023) यूट्यूबर मनोज दे की बताई जा रही है। टक्कर के बाद ऑटो चालक वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गंभीर हालत में घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद फॉर्च्यूनर चालक और उसके साथ मौजूद लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर और क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यूट्यूबर मनोज दे से भी जल्द पूछताछ की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad