Type Here to Get Search Results !

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: ट्रेन में आग की अफवाह से मची अफरा-तफरी, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 13 की मौत

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: ट्रेन में आग की अफवाह से मची अफरा-तफरी, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 13 की मौत

जलगांव, महाराष्ट्र: जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन पर रविवार रात एक भयानक हादसा हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। डरे हुए यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8-10 लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं। अंधेरे और पटरियों के घुमावदार रास्ते के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है।

रेलवे के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस के मोटरमैन ने नियमों के अनुसार फ्लैशर लाइट चालू कर दी थी और कर्नाटक एक्सप्रेस के चालक ने सिग्नल देखते ही ब्रेक लगाने की कोशिश की। हालांकि, दृश्यता कम होने और दूरी प्रभावित होने से हादसा टल नहीं सका।

घटना के बाद लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर (8957409292) जारी किया गया है। प्रशासन ने तीन अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। मृतकों और घायलों के परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad