ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

अध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी का चिटाहीधाम में आगमन 6 फरवरी को



कतरास: 12-01-2025
अध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महाराज का आगमन 6 फरवरी को रामराज मंदिर चिटाहीधाम में होगा. 4 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित रामराज मंदिर चिटाहीधाम में आयोजित महायज्ञ तथा मंदिर का स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव में उनका पदार्पण होने जा रहा है. गुरुवार दिन 2 बजे से अध्यात्मिक प्रवचन दैगें .  10 जनवरी को बैंगलुरू स्थित आश्रम में गुरू रविशंकर जी से सांसद ढुलू महतो की पत्नी  सावित्री देवी तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो अपनी पत्नी डोली देवी तथा पुत्र  श्रीकांत राज के साथ मिलकर आशीर्वाद लिया और  चिटाहीधाम में आयोजित महायज्ञ में आने के लिए निमंत्रण दिया. मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के झारखंड प्रभारी नवीन  चौरसिया, विनोद कुमार,डा मुकेश कुमार राय, धर्मवीर सिंह , रवीन्द्र सिंह , प्रियंका रंजन आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad