ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

संकल्प एजुकेशन अंगार पथरा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर नवोदय मॉक टेस्ट का आयोजन




कतरास: 12-01-2025
संकल्प एजुकेशन अंगार पथरा में 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया । जिसमें धनबाद जिला के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजक सह संस्था के निर्देशक सहदेव महतो ने बताया कि मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए परिपूर्ण करना है । प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए अब सिर्फ 5 दिन  बचे हैं । इन पांच दिनों का उपयोग हम सभी को तन्मयता पूर्ण तरीके से करना होगा। जितना ज्यादा अभ्यास होगा परीक्षा उतना शानदार जाएगा और सफलता भी उतनी प्राप्त होगी । मॉक टेस्ट में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी का छात्र राजवीर सिंह प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक विद्यालय पासी टांड के छात्र प्रतीक कुमार एवं हिंदी गुजराती मध्य विद्यालय के छात्र युग आर्य दूसरे स्थान पर रहे। सत्यम कुमार तीसरे स्थान पर रहे जबकि बर्ड्स गार्डन राजगंज का छात्र प्रियांशु मुर्मू ,सर्वमंगला पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी कुमारी एवं अजय कुमार चौथे स्थान पर रहे। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संकल्प एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, शिक्षक कुणाल कुमार शर्मा, ऋषि कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, अभिभावक कमला कुमारी, संगीता चौहान, उमाशंकर राम, नागेश्वर मल्लाह, परमेश दास, रंजीत कुमार महतो, चुन्नू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad