Type Here to Get Search Results !

8 घण्टे तक लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद परिजनों को मिला मुआवजा,



दो दिन पहले आग में झुलसकर हुआ था पीसी चालक का मौत, हिलटॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग कंपनी पर लगा था लापरवाही का आरोप

कतरास: 08-01-2025 
हिलटॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में दो दिन पूर्व हुई दुर्घटना में पीसी चालक की मौत के पश्चात संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा शव के साथ 8 घंटे तक लगातार विरोध प्रदर्शन के उपरांत आधी रात में बीसीसीएल प्रबंधन और कंपनी के अधिकारी और संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ वार्ता हुई।जिसमे मृतक के आश्रितों को बीस लाख रुपया मुआवजा के तौर पे समझौता हुआ। तत्पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बताया जाता है कि सोमवार की संध्या संयुक्त मोर्चा नेताओं ने पिसी चालक की शव के साथ  बाइस बारह स्थित कंपनी कार्यालय के समक्ष मृतक के अश्रीतों के लिए मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके पश्चात कनकनी कोलियरी कार्यालय में प्रथम राउंड की त्रिपक्षीय वार्ता विफल हो गई। इसके कुछ घंटे बाद आधी रात में दूसरी बार वार्ता हुई। जिसमें बीसीसीएल प्रबंधन और कंपनी के अधिकारी ने मुआवजा के तौर पर 15 लाख रुपया तथा दाह संस्कार समेत अन्य काम के लिए पाँच लाख देने पर सहमति बनी। इसके अलावा मृतक के आश्रित को प्रति माह खाना खोराकी खर्च के रूप में प्रति माह बीस हजार रूपया देने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद आधी रात में ही आंदोलन समाप्त कर दिया गया और शव को मृतक के आवास कनकनी चार नंबर लाया गया। जहां पत्नी और चार बेटियां चीत्कार मारकर रोने लगी। जिससे पूरा गांव गमगीन हो गया।  मंगलवार को लिलोरी स्थान शमशान घाट में दाह संस्कार कर दिया गया। वार्ता में बीसीसीएल की ओर से नारायण प्रसाद, के. के.सिंह, आउटर्सोसिंग कंपनी के अधिकारी, संयुक्त मोर्चा की ओर से झामूमो बाघमारा प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान, काँग्रेस जिला महासचिव राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, भाजपा नेता मनोज चौहान उर्फ मुखिया, भाजपा नेत्री गीता सिंह, सीटू नेता मानस चटर्जी, सिपाही चौहान, रौशन पासवन, पार्षद नन्दु दुलाल सेन गुप्ता, आजाद मुखिया, इम्तियाज अहमद आदि लोग शामील थे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad