ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

आश्वासन पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का धरना खत्म




कतरास: 07-01-2025
एक सप्ताह के आश्वाशन पर धरना में बैठे धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का धरना समाप्त हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि 43 सूत्री मांगों को लेकर 6 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे  धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के धरनार्थियों को कतरास क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अशोक कुमार, एस के राणा, कार्यालय अधीक्षक दिनेश चंद पांडेय आदि ने जूस पिलाकर धरना से उठने का आग्रह किया।
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का संचालन शाखा सचिव अमरेश चौधरी और अध्यक्षता कृष्णा प्रधान जी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में  केंद्रीय उपाध्यक्ष भौमिक महतो, संयुक्त महामंत्री नवनीत कुमार सिंह , मंत्री प्रसान्त नियोगी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण पाण्डेय, खेतिहर महामंत्री शिव प्रसाद वर्मा, एकेडब्लूएमसी प्रभारी राजू कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामजीत महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार,उपाध्यक्ष विजय कुमार भुइया , प्रेमानंद राम,सचिव शिव शंकर गुप्ता, संयुक्त सचिव राजेश मंडल, कोषाध्यक्ष रामदेव प्रसाद सुमन, एकेडब्लसी के  कोषाध्यक्ष सुरेश चौहान, नागेंद्र प्रसाद, के डी प्रसाद यादव,महेंद्र चौहान, सूरजदेव बेलदार, बाबू महतो, शंकर दयाल सिंह, गणेश तिवारी, चंद्र मोहन शर्मा , राजेश सोरेन, अमृत महतो, उपेंद्र पाण्डेय, तेज प्रकाश गोप, दिलीप बाउरी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad