ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन

राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन

कतरास धनबाद झारखंड: बाघमारा प्रखंड अन्तर्गत राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में‌ एस बी साई फाउन्डेशन के सहयोग से समाजिक संस्था एडेन्ड के द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व आठवीं वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो (शरद दा) उपस्थित हुए।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय एवम् मनमोहक रही।

मुख्य अतिथि के साथ साथ आदरणीय अतिथियों का विद्यालय परिवार, एस बी आई फाउन्डेशन,और समाजिक संस्था एडेन्ड की ओर से पुष्प गुच्छ देकर एवम् साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार रवानी ने किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय विकास के प्रति एस बी आई फाउन्डेशन और समाजिक संस्था एडेन्ड के सकारात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवम् विद्यालय विकास के प्रति हर संभव सहयोग करने‌ का आश्वासन दिया। बच्चे देश‌ के भविष्य हैं,और‌ सुनहरे भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर सकारात्मक , सराहनीय और‌ प्रशंसनीय प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, एसी बी आई फाउन्डेशन की ओर से परियोजना प्रबंधक नितेश कुमार, परियोजना पदाधिकारी योगेश कुमार, मुकेश कुमार विरेन्द्र ‌सिंह, राहुल ‌प्रसाद और ओमजी गिरी, समाजिक कार्यकर्ता मुकेश भट्ट, पंकज सिन्हा, अशोक शर्मा,शलैन्द्र सिन्हा,पिंकी सिन्हा, सुर्य देव‌ मिश्रा ‌,सरोज‌‌ शर्मा, राहुल राज, चितरंजन सिंह अप्पु साहू, विष्णु चौरसिया, निलेश सिंह शिक्षक विनय रंजन तिवारी,मदन मोहन‌ महतो, पंकज कुमार मंडल, राखी सहाय, चंदा भारती , सारिका रजक, ललीता रानी गुप्ता,राज कुमार ठाकुर ,मंजु कुमारी, महेश्वर दास, हरिशंकर प्रसाद, मो० अस्लम, ईश्वर चन्द्र दुबे, सोनाली डे, मो०अरशद‌, सिद्दीक अंसारी,पंकज कुमार मंजीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad