Type Here to Get Search Results !

पत्रकार हमला कांड के आरोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस के गिरफ्त से दूर

पत्रकार हमला कांड के आरोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस के गिरफ्त से दूर

पत्रकारों में बढ़ रहा रोष, चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में पत्रकार

कतरास धनबाद: कोयलांचल में आम जनमानस ही नही बल्कि अब पत्रकार भी सुरक्षित नही है। दिनदहाड़े सरेआम पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल प्राथमिकी ही दर्ज कर पाई है। मामला धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल चौक का है। जहां दिनदहाड़े एक पत्रकार को कोयला माफिया द्वारा टारगेट किया गया। अपराधियों ने पहले पत्रकार की गाड़ी में तोड़फोड़, फिर पत्रकार के साथ मारपीट और बाद में पत्रकार को अपहरण कर ले जाने का नाकाम कोशिश किया। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से पत्रकार की जान बच पाई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमे पत्रकार अपने आप को बचाने के लिए बचाओ बचाओ चिल्ला रहा है। उक्त घटना पर तत्परता दिखाते हुए कतरास पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है लेकिन पुलिस घटना के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नही कर पाई है। इसे कतरास पुलिस की लापरवाही समझे या नाकामी कि घटना के एक सप्ताह गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नामजद आरोपी उज्ज्वल कुमार दे एवं अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब देखना है कि पत्रकार के  हमलावर कब पुलिस के हत्थे चढ़ते है। 

            इधर पत्रकार के ऊपर हमला होने से पत्रकार जगत में रोज फैल गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पत्रकारों में धीरे-धीरे उबाल आ रहा है। मामले को लेकर प्रेस क्लब कतरास में लगातार बैठकें हो रही है। जानकारी के अनुसार यदि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पत्रकार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad