Type Here to Get Search Results !

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विपिन तिग्गा का निधन, विभाग में शोक की लहर

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विपिन तिग्गा का निधन, विभाग में शोक की लहर

रायपुर: जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री विपिन तिग्गा का आज दोपहर 12 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से विभाग व क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

श्री तिग्गा जनसंपर्क विभाग के एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरगुजा (अंबिकापुर) सहित कई जिलों में उल्लेखनीय सेवाएँ दीं। उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सहज व्यवहार के कारण वे सहकर्मियों और अधीनस्थों के बीच अत्यधिक सम्मानित थे।

उनका निवास फ़ंडूरडीहारी (उरांव काम्प्लेक्स के पीछे) अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में है। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। पारिवारिक परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी को सुबह 10 बजे उनके अम्बिकापुर स्थित निवास पर किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad