Type Here to Get Search Results !

खोरठा साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी को मिला बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान



राँची: 23-02-2025
झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार,लोककलाकार कवि,फ़िल्मलेखक निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ द्वारा "बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान" से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह सम्मान इनको अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंध के सचिव मार्शल बरला संजोजक आशुतोष भगत,अध्यक्ष तपन कुमार घोष के हाँथो प्रदान किया गया।  यह सम्मान इनके खोरठा गीत,संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। 

यह सम्मान पाने वाले विनय तिवारी खोरठा भाषा के प्रथम कलाकार हैं।विनय तिवारी  पिछले कई दशकों से अपनी मायकोरवा भाषा खोरठा में हजारों गीत लिख कर खोरठा गीत संगीत को समृद्ध करने में अहम योगदान दिए है। विनय तिवारी झारखण्ड प्रदेश की लोकप्रिय जनभाषा खोरठा के आधुनिक गीत-संगीत-साहित्य-सिनेमा के अत्यंत ख्यातिलब्ध जन प्रिय व्यक्तित्व का नाम है।विनय तिवारी अपने गीतों से अपनी मातृभाषा खोरठा, जो झारखण्ड के सबसे बड़ी आबादी की सामान्य बोलचाल भाषा है, को नई ऊंचाई तक पहुँचाने का अद्वितीय कार्य किया है। उपेक्षित और अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत भाषा खोरठा में विनय जी अनगिनत जनप्रिय गीत रचना देकर खोरठा को गुमनामी से निकालकर एक पहचान दिलाई। 

आज अपने राज्य व देश ही नहीं अपितु विश्व पटल पर खोरठा की एक अलग छवि बनी है तो इसमें बड़ा योगदान गीतकार विनय तिवारी का है।विनय तिवारी लंबे समय से खोरठा गीत-संगीत-साहित्य एवं सिनेमा के संरक्षण-संवर्द्धन, विकास एवं प्रचार प्रसार में लगे है। विगत ढाई दशकों से खोरठा भाषा को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निरंतर बहुविध संघर्षरत हैं और खोरठा भाषा आंदोलन में इनका योगदान अतुल्य है। विनय तिवारी ने बताया कि उन्होंने अब तक हजारों गीत खोरठा एवं नागपुरी में लिख चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad