कतरास: 03-02-2025
बीसीसीएल एरिया 4 के कोलडम्प बिजली कार्यालय में कार्यरत कर्मी सुपरवाइज़र बिंदेश्वर रजक को उनके साथी कर्मियों ने भावुकता के साथ विदाई दी। बता दे कि साथी कर्मियों ने सोमवार को कोलडम्प बिजली कार्यालय में ही एक विदाई समारोह का आयोजन कर कर्मी बिंदेश्वर रजक को कई उपहार देते हुए कहा कि आपके साथ कार्य करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। आज के बाद आपकी कमी खलेगी, लेकिन आपके साथ काम करने का अनुभव भविष्य में काम आयेगा। वहीं रिटायर्ड कर्मी बिंदेश्वर रजक ने बताया कि वे बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने 35 साल यहाँ सेवा दिया। साथी कर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहा इनलोगों के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। खट्टे मीठे अनुभव रहे। कुछ सीखे कुछ सिखाये। उन्होंने अन्य साथी कर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने को कहा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यालय के अभियंता अभिमन्यु कुमार ने पुष्प गुच्छ और साल ओढ़ाकर रिटायर्ड कर्मी को सम्मानित किया। अन्य सभी कर्मियों ने भी रिटायर्ड कर्मी को उपहार व माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर तुलसी महतो, प्राण महतो, महावीर पाण्डेय, कृष्ण मिस्त्री, योगेश कुमार, नरेश कुमार, विमल तिवारी, इन्द्रबली केवट, फेकू पटेल, संतोष सिंह, संतोष दुबे, अनंत कुमार, दुबलाल गोप, कुंती देवी, गुड़िया देवी, सीता देवी, उषा देवी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments