कतरास: 07-02-2025
शुक्रवार को पासवान एकता मंच ट्रस्ट के द्वारा कतरास छाताबाद 10 नंबर आंगनबाड़ी केंद्र में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानन्द पासवान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शांतनु चंद्र उर्फ बबलू पासवान ने कहा छाताबाद 10 नंबर का जो भी जो समस्या है पानी बिजली की जो समस्या है उसे जल्द से जल्द नगर आयुक्त से मिलकर समाधान करने की कोशिश करूंगा।
मंच के अध्यक्ष राम नंदन पासवान ने कहा कि आने वाले समय में बच्चों के बीच किताब कॉपी, बैग, आंख जांच, ब्लड जांच शिविर भी लगाया जाएगा। पासवान एकता मंच का उद्देश्य गरीब लोगों को मदद करना है। कार्यक्रम में उपस्थित पासवान एकता मंच ट्रस्ट के सचिव पिंकी देवी, कोषाध्यक्ष सोनी देवी, बाबू नंद प्रसाद, दशरथ पासवान, वीरेंद्र पासवान, रामानंद पासवान, हरे राम पासवान, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, अरुण कुमार, छाताबाद चार नंबर के पूर्व वार्ड प्रत्याशी भोला पासवान, हेमंत पासवान, सुरेश पासवान, शंकर पासवान, एमडी इम्तियाज अहमद, अजय यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments