जुझारू अजय महतो को संगठन ने दी नई जिम्मेदारी, युवा कांग्रेस का नया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया



कतरास : 24-03-2025
कांग्रेस पार्टी के कतरास कार्यालय में युवा कांग्रेस के संगठन में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जुझारू अजय महतो को युवा कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष(बाघमारा) बनाया गया। बता दे कि अजय महतो पहले कांग्रेस के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। उनके कार्यो को देखते हुए संगठन ने उनको नई जिम्मेदारी दी है। नए प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस विश्वास को बरकरार रखूंगा। जनता के मुद्दों को और अधिक मजबूती से रखूंगा और जनहित के मुद्दों को सही प्लेटफार्म पर उठाऊंगा। लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ूंगा। प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो तथा विशाल महतो (विधानशभा अध्यक्ष युवा कोंग्रेस) ने माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर अजय महतो को सम्मानित किया। विशाल महतो ने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकरी अजय महतो ने पीछले कई वर्षों से एयर संगठन और पार्टी के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए संगठन के द्वारा इनको नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अजय महतो को बधाई भी दी।इसके साथ ही बिनोद रवानी को बाघमारा विधानसभ उपाध्यक्ष, बबलु पांडे को विधानशाभा महासचिव, और मनोज कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विशाल महतो, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय, अजय पासवान, विकास महतो, भोलू केशरी, दयाल महतो, योगेंद्र महतो, सोनू महतो, गणेश महतो, विवेक महतो, कमलेश पाठक एस पी महतो, निर्मल महतो, सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments