Type Here to Get Search Results !

समाजसेवी बिजय झा के पुत्र अनंत श्रीकृष्णा ने ऑल इण्डिया बार एग्जामिनेशन में पाई सफलता




कतरास: 24-03-2025
रानी बाजार कतरास निवासी बियाडा के पूर्व चैयरमेन सह समाजसेवी बिजय कुमार झा एवं क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक डॉ शिवानी झा के पुत्र अनंत श्रीकृष्णा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफलता हासिल की है। 
ज्ञात रहे कि "कंप्यूटर साइंस" में बैंगलोर से इंजीनियरिंग करने के बाद सिंगापुर से "एम.बी.ए" करने के उपरांत बैंगलोर, हैदराबाद, मेलबोर्न ( ऑस्ट्रेलिया), शंघाई (चीन) में वर्षो तक अपनी सेवा देने के उपरांत उन्होंने एल.एल.बी. की डिग्री हासिल करने के उपरांत पहले प्रयास में ही ऑल इण्डिया बार एग्जामिनेशन में सफलता हासिल की है। 
उनकी इस सफलता पर डॉ विश्वनाथ चौधरी, श्रीमती उषा चौधरी, बी.के. मिश्रा, श्रीमती साधना मिश्रा, डॉ नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ धीरज चौधरी, श्रीमती कविता झा, प्रभात मिश्रा,  प्रदीप झा, श्रीमती सानू झा, डॉ ममता, डॉ विमल कुमार,  डॉ साधना, डॉ नीतू सहाय, उदय कुमार सिंह, कृष्णा अग्रवाल, जयकांत प्रसाद सिंह, अनुज सिन्हा, शंकर चौहान, विनोद सिंह, गौतम मंडल, दीपक मिश्रा, मुन्ना झा, धीरज सिंह, अमित पासवान, धीरेन रजवार, अभिनाश कुमार, राजू दत्ता, बीरेंद्र यादव, राकेश प्रजापति, छोटेलाल गोप, नरेश कुमार, रंजीत लहरी, गोलू कुमार, धर्मेंद्र रोहितवाल आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad