ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

जमीन मापी करने गए अमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने किया हमला, सर में लगा चोट, अस्पताल में इलाजरत



कतरास: 19-03-2025
बाघमारा प्रखंड अंतर्गत फुलवार मौजा में जमीन मापी करने गए अमीन पंकज कुमार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर पंकज कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में पंकज कुमार के सर पर वार किया गया जिससे वह लहूलुहान हो गए तथा उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करवाना पड़ा। जहां उनके सर में चार-पांच टांके लगाए गए हैं। इस संबंध में जख्मी अमीन पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को वह एवं उनके पिताजी उमेश महतो दीपक सिंह नामक व्यक्ति के आग्रह पर फुलवार मौजा में एक जमीन की मापी करने गए थे। मापी करने के दौरान दूसरे पक्ष ने आकर मापी का विरोध किया तथा दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े। इसी बीच अचानक से दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मेरे पिता के साथ हाथापाई करने लगे तथा 3-4 लोग मेरे ऊपर भी हमला कर दिए। मैं वहां से भागने लगा लेकिन वे लोग खदेड़कर मुझे पकड़ लिए और लाठी तथा हाथ के कड़ा से मेरे सर पर कई बार वार किया। जिससे मेरा सर फट गया और खून निकलने लगा।
किसी तरह से हम और मेरे पिताजी भाग कर कतरास थाना पहुंचे तथा पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। पुलिस के द्वारा आदेश देने पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मेरे सर पर चार-पांच टाकेँ लगाए गए। बता दे कि सर से खून गिरने के कारण अमीन पंकज कुमार का शर्ट खून से लाल हो गया था। पंकज कुमार ने बताया कि दीपक सिंह जिसके आग्रह पर हम लोग जमीन का नापी करने गए थे उसके द्वारा आरोपी लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत किया गया है तथा उनकी ओर से भी लिखित शिकायत की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से अपनी सुरक्षा के साथ-साथ आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ताकि निर्भीकता पूर्वक वह अपना मापी कार्य कर सके।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad