Type Here to Get Search Results !

नारायण मोहाराना बने डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के चीफ मैनेजिंग कोऑर्डिनेटर

नारायण मोहाराना बने डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के चीफ मैनेजिंग कोऑर्डिनेटर

ब्यूरो रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025| डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए संस्था के संस्थापक सह निदेशक श्री दुलाल मुखर्जी ने श्री नारायण मोहाराना को संगठन का चीफ मैनेजिंग कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की है।

इस अवसर पर श्री मुखर्जी ने कहा कि श्री नारायण मोहाराना एक कर्मठ, ईमानदार एवं समर्पित व्यक्तित्व हैं, जो लंबे समय से संगठन के उद्देश्यों एवं जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यों में गति और समन्वय दोनों को मजबूती मिलेगी।

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन, देश भर में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक उत्थान हेतु कार्यरत एक अग्रणी संस्था है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे "स्वरोजगार क्रांति योजना" जैसे कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए एक सशक्त प्रबंधन टीम की आवश्यकता थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है।

श्री मोहाराना की नियुक्ति पर संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा जताई है।

 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad