बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में महिला की मौत, एक गंभीर घायल
बिलासपुर शहर में सोमवार सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रामा मैग्नेटो मॉल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंजू टंडन नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका मुंगेली की निवासी थी और रामा मैग्नेटो मॉल में कार्यरत थी। दूसरी महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।




Post a Comment
0 Comments