तेज रफ्तार ऑल्टो 800 डिवाइडर से टकराई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल – एम्बुलेंस देरी से पहुंची, NH पर लगा जाम
गोमो (हरिहरपुर)। हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर में रविवार को एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एनएच पर करीब 30 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, क्योंकि मौके पर कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
घटना स्थल पर मौजूद पावापुर के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र पांडेय ने बताया कि 108 एम्बुलेंस और NHAI की एम्बुलेंस को कई बार फोन करने के बावजूद 30 मिनट तक कोई वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ग्रामीणों की सहायता से घायलों को निजी वाहन और पुलिस वाहन के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहूबहियार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गयाघायलों की पहचान कुर्मीडीह निवासी मोहम्मद समीर अंसारी, अमन अंसारी और महफूज अंसारी के रूप में हुई है। समीर अंसारी के दोनों पैर और एक कंधा टूट गया है, जबकि अन्य दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कुछ दिन पहले ऑल्टो कार किराए पर लेकर वाटर बोर्ड झील घूमने आए थे। लौटते समय निमियाघाट की ओर घूमने के बाद वे बरवाअड्डा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।





Post a Comment
0 Comments