कतरास: 14-04-2025
ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले जमीन संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरने पर बैठे रैयतों का आक्रोश अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो के द्वारा मीडिया के समक्ष जो बयान दिया गया था, उससे आहत होकर रैयत अब बाघमारा सीओ के विरुद्ध बाघमारा थाने में लगातार ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। बाघमारा सीओ के विरुद्ध तीसरा ऑनलाईन प्राथमिकी खोनाठी बस्ती निवासी कमल महतो ने दर्ज कराया है। बता दे कि कमल महतो झारखंड के महामहिम राज्यपाल से पुरुस्कार प्राप्त किसान है। उत्कृष्ट कृषि के विधि एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती कार्य करने के तरीके को गांव-गांव में प्रसारित करने के लिए विदेश(इजराइल) से प्रशिक्षित हुआ है। कमल महतो गन्ने का रस बेचकर अपना परिवार का पेट चलाता है।
जमीन का मापी करवाने के लिये महीनों से अंचल कार्यालय बाघमारा में धरने पर बैठा हूँ- कमल महतो
कमल महतो ने बताया कि उसका जमीन के डिजिटलाइजेशन, सुधार और मापी संबंधित कुल 8 आवेदन अंचल कार्यालय बाघमारा में दिया गया है जो महीनों से पेंडिंग पड़ा हुआ है। उक्त कार्य को कराने के लिए बिचोलियों के द्वारा मोटी रिश्वत की मांग की जा रही है जो देने में असमर्थ है। इसी कारण विवश होकर ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले अन्य रैयतोवके साथ विगत कुछ महीनों से धरने में बैठे हैं। लेकिन अंचल अधिकारी ने पिछले दिनों मीडिया के समक्ष झूठा बयान दिया कि उन्होंने हम रैयतों के 19 में से 17 मामलों का निष्पादन कर दिया है। उनके द्वारा हमारा कोई भी आवेदन का निष्पादन नही किया गया है। उन्होंने काम करने के बजाय हमलोगों पर सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने का केस करने का धमकी दिया है। कहा कि इन्ही बातों से आहत होकर मैंने बाघमारा सीओ के विरुद्ध बाघमारा थाने में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि जब तक हम सभी रैयतों के आवेदनों का निष्पादन नही हो जायेगा तब तक प्रत्येक मंगलवार को अंचल अधिकारी बाघमारा का पुतला जलाया जायेगा ताकि राज्य सरकार का ध्यान हमारी समस्याओं की ओर आकर्षित हो सके।



Post a Comment
0 Comments