Type Here to Get Search Results !

गहमा गहमी के बीच राकोमयू के चुनाव में दर्जनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया



कतरास: 22-05-2025
टाटा की भेलाटांड कोलियरी शाखा में 31 मई को होने वाले राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के चुनाव के निमित गुरुवार को नामांकन दाखिल, स्कूटनी, नामवापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। यूनियन द्वारा मनोनीत चुनाव पदाधिकारियों की मौजूदगी में कोलियरी के कैंटीन में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव पद के लिए विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। स्कूटनी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। उक्त पदों के लिए भेलाटांड में  21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। भेलाटांड में चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी, हरेंद्र कुमार सिंह तथा शिवनंदन चौहान हैं।

 किस पद पर कितने प्रत्याशी हैं


भेलाटांड शाखा में सचिव के एक पद के लिए निवर्तमान सचिव महमूद आलम तथा श्यामल कुमार ख्वास चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष के एक पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष नयन चांद महतो तथा अवधेश यादव किस्मत आजमा रहे हैं।। कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। इनमें जितेश पाठक, एस आर सरकार तथा अजय नोनियां हैं। उपाध्यक्ष के चार पद के लिए 08 प्रत्याशी हैं। इनमें भुनेश्वर प्रसाद साव, उज्ज्वल चटर्जी, केजी रजक, लाखो मंडल, कुंदल पासवान, हीरालाल, फूलचंद महतो तथा योगेंद्र साव हैं। सहायक सचिव के तीन पद के लिए 06 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें उमाशंकर पासवान, राजीव सिंह, राकेश सिंह, मोहन यादव, विजय माली तथा गोपाल चटर्जी हैं। बता दें कि टाटा कोलियरी में राकोमयू ही एकमात्र मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन है। चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले प्रत्याशी लाव लश्कर के साथ प्रचार करते हैं। चुनाव में विजयी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल का होता है। भेलाटांड कोलियरी के लगभग 612 टाटा कर्मी मतदान में भाग लेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad