ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, आदित्य रंजन धनबाद के तो अजय नाथ झा बोकारो के डीसी बनाए गए




रांची: 26-05-2025
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में दोबारा आने के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला कर दिया गया है। अजय नाथ झा को बोकारो और आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

अजय नाथ झा बोकारो और आदित्य रंजन धनबाद के डीसी

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं निदेशक बागवानी फैज अक अहमद को रामगढ का उपायुक्त, निदेशक सूचना प्रद्यौगिकी आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है।
राम निवास यादव गिरिडीह और आर. रॉनिटा खूंटी के डीसी निदेशक उच्च शिक्षा राम निवास यादव को गिरिडीह का उपायुक्त और जेएसएसी निदेशक आर रॉनिटा को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का उपायुक्त और निदेशक पर्यटन अंजली यादव को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है।
कर्ण सत्यार्थी जमशेदपुर और चंदन कुमार चाईबासा के डीसी
राज्य सरकार ने गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर और रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। जेएसएलपीएस की सीईओ कंचन सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है।

निशि कुमार सिंह सरायकेला और प्रेरणा दीक्षित गुमला की डीसी

वर्ष 2017 बैच के आईएएस और निदेशक अंकेक्षण निदेशालय नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां जिले का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है।
शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग और कुमार ताराचंद लोहरदगा के डीसी जबकि निदेशक प्राथमिक शिक्षा शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग, निदेशक कृषि कुमार ताराचंद को लोहरदगा और एमडी झारक्राफ्ट कीर्तिश्री जी. को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है।

अभिजीत सिन्हा दुमका और ऋतुराज कोडरमा के उपायुक्त

उपविकास आयुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा को दुमका, उपविकास आयुक्त कोडरमा ऋतुराज को कोडरमा का डीसी और निदेशक झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था समीरा एस को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं संयुक्त सचिव कार्मिक रवि आनंद को जामताड़ा और उप विकास आयुक्त रांची दिनेश यादव को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad