ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

पत्रकार व परिजनों पर हमले के खिलाफ होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई, प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक से की कड़ी कार्रवाई की मांग

पत्रकार व परिजनों पर हमले के खिलाफ होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई, प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक से की कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर, 24 मई 2025:

फोटो पत्रकार शेखर गुप्ता और उनके पिताजी पर 23-24 मई की रात हुए जानलेवा हमले के बाद जिलेभर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, सचिव दिलीप यादव, अखलाक खान, सुनील शर्मा, रामप्रताप सिंह, लोकेश वाघमारे, पंकज गुप्ते, जितेंद्र थवाइत, गुड्डा सदाफले सहित अन्य पत्रकारों ने इस हमले की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रेस क्लब को भरोसा दिलाया कि जिन आरोपियों के खिलाफ अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज होंगे, उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी थानों को क्षेत्रवार पत्रकारों का नाम, पता और मोबाइल नंबर रखने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहयोग मिल सके।

प्रेस क्लब ने यह भी सुझाव दिया कि पत्रकारों और थाना प्रभारियों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया जाए। पुलिस प्रशासन ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए प्रेस क्लब से पत्रकारों की सूची मांगी है।

प्रेस क्लब ने पुलिस द्वारा शेखर गुप्ता मामले में की गई त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया और यह आग्रह भी किया कि कथित फर्जी पत्रकार जो पुलिस कार्य में अनावश्यक दखल देते हैं, उन्हें नजरअंदाज किया जाए। साथ ही ऐसे नामों की जानकारी प्रेस क्लब को देने की मांग भी रखी गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad