ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

एनसीसी झारखंड-बिहार 36 बटालियन के 350 स्टूडेंट के साथ सर्वमंगला पब्लिक स्कूल ने योग दिवस मनाया



          
कतरास: 21-06-2025
 अन्तरस्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में एन सी सी  झारखंड- बिहार 36 बटालियन के 350 स्टूडेंट के साथ विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं के साथ संरक्षक डाॅ हरदेव प्रसाद संचालिका डाॅ सर्वमंगला प्रसाद चैयरमेन महेंद्र प्रसाद एवं विधालय के प्राचार्या  व सभी शिक्षक शिक्षिका व प्रबंध समिति के लोगो ने अन्तरस्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। साथ ही जीवन मे निरोग रहने के लिये अपने जीवन मे योग का अहम योगदान के बारे में बताया।
मौके पर एन सी सी झारखंड बिहार 36 बटालियन के कर्नल संजय खंडेलवाल केप्टन राम कुमार सिंह विकास कुमार सुबेदार सिंह प्रियंका कुमारी आदि अधिकारीगन उपस्थित हुए। योग गुरु अरूण कुमार जी ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोनासन प्रनयान अनुलोम विलोम एवं ध्यान आदि बारीकी से योग करवाया। योगाभ्यास के बाद सभी बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे थे। 
                 अंत में सभी ने एक साथ स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को योग करने का आवाह्न किया ताकि भारत व विश्व स्वस्थ्य हो सके। मृत्युंजय मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad