ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

जीएनएम ग्राउंड फ्रेंड्स ने योग दिवस पर योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का मंत्र दिया




कतरास: 21-06-2025
 विश्व योग दिवस के अवसर पर जहां एक और पूरी दुनिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किये, वहीं भारत के छोटे-छोटे शहरों एवं गांवों में भी लोगों ने योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग करने के फायदे बताए।  कतरास के जीएनएम ग्राउंड फ्रेंड्स के दोस्तों ने भी योग दिवस के अवसर पर सुबह-सुबह जीएनएम मैदान में योगाभ्यास किया तथा लोगों को योग के जरिए स्वस्थ रहने के मंत्र बताएं।
                 
आनंद खंडेलवाल ने ग्राउंड फ्रेंड्स के दोस्तों को योग करने के कई अलग-अलग साधन बताएं तथा उससे होने वाले फायदे से अवगत कराया। आनंद खंडेलवाल ने कहा कि योग करने से न केवल हम निरोग रहते हैं बल्कि हमारा मन भी स्वस्थ और खुश रहता है। योग करने से बीमारियों कोसों दूर रहती है तथा व्यक्ति मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है। मौके पर दिलीप तारवे, मुकेश भट्ट, काजल प्रमाणिक, शंकर जायसवाल, दीपक साहू, विष्णु अग्रवाल, अमित सिन्हा, मनीष चौरसिया, मनोज राय, तुषार चटर्जी, सुधांशु कुमार, संजीत कुमार आदि कई लोगों ने योगाभ्यास किया

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad