ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

पुराने पद और डिपार्टमेंट से साहब का नहीं हो रहा मोह भंग, ट्रांसफर रुकवाने के लिए बहा रहे पसीना- पंकज यादव


पेयजल एवं स्वच्छता

राँची- 22-06-2025
सेंटर फॉर आरटीआई के प्रमुख पंकज यादव बताते हैं कि आजकल राजधानी में पानी पिलाने वाला डिपार्टमेंट के एक साहब अपने ट्रांसफर हो जाने के बाद काफी परेशान हैं. कभी इस मंत्री कभी उस नेता तो कभी उस ब्रोकर को अपना दुखड़ा सुना रहे हैं.पानी पिलाने वाले डिपार्टमेंट में वैसे अभी कुछ विशेष नहीं है. ईडी ,सीडी और विभागीय जाँच जैसी समस्याओं से जूझ रहा विभाग अभी खुद पानी -पानी हुआ पड़ा है .क्युकि पिछले छह महीने से पानी पिलाने वाले डिपार्टमेंट में ठेकेदार ,इंजीनियर सब परेशान हैं क्योंकि इसमें ना तो ठेकेदार को देने के लिए पैसे हैं ना ही नए कार्य करने के लिए वजट .विभाग के मंत्री अलग चिंतित हैं कि कब होगा इस विभाग का भला .पुराने वाले मंत्री जी पर लापरवाही का आरोप है ,ये आरोप विपक्षियों के हैं .फिर भी क्या कारण है कि इस विभाग से साहब का मोह छूट नहीं रहा.पानी पिलाने वाले विभाग में मनोंरजन जैसी कोई चीज़ तो नहीं जो साहब इस विभाग को छोड़ने को तैयार नहीं हो रहे हैं.कुछ तो कारण होगा जो पोटली भी खोलने को तैयार हैं साहब अपनी ट्रांसफर को रुकवाने के लिए.पर ट्रांसफर रुकवाने के लिए साहब इतनी जगह दौड़ लगा चुके हैं कि अब ये चर्चा का विषय बन गया है.साहब को पानी पिलाने वाला डिपार्टमेंट से मिलता जुलता ही जिम्मेदारी मिली है मिट्टी से घड़ा बनाना है पर साहब को मंजूर नहीं .पर मंजूर तो करना ही पड़ेगा साहब को क्युकि उनकी कारगुजारियों की लिस्ट और पोटली खोलने का कारण का सीक्रेट सार्वजनिक हो चूका है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad