Type Here to Get Search Results !

पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ढुलू महतो, निरुपमा देवी सहित कई लोगों ने किया योग



कतरास: 21-06-2025
पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में सूर्य मंदिर कटरी नदी के समीप 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस् पर योग महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस योग प्रशिक्षण में धनबाद सांसद ढुलू महतो, वार्ड नं-5 की पार्षद उम्मीदवार सह सामाजिक कार्यकर्ता निरुपमा देवी सहित कतरास के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैंकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने योगाभ्यास में भाग लिया और इस कार्यक्रम के माध्यम से घर-घर तक योग को पहुंचाने एवं सभी को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।



पतंजलि योगपीठ समिति के द्वारा धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं श्रीमती निरुपमा देवी को सम्मानित किया गया। धनबाद सांसद ने सभी को योग करने एवं निरोग रहने का संदेश दिया वही पार्षद उम्मीदवार निरुपमा देवी कि ओर से यह संदेश दिया गया कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है, आज योग एक वैश्वल्कि एक स्वस्थ और समरस समाज की नींव भी है। स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए योग को अपनाना आवश्यक है, योग एक ऐसा साधन है जिसे नियमित रूप से करने पर हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। क्योकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

योग से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आती है और कई प्रकार कि बिमारियां भी दूर रहती है। इस योग महोत्सव के मौके पर उपस्थित धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, महिला योग जिला महामंत्री चंद्रावती देवी, बाघमारा प्रखंड योग प्रभारी संतोष कुमार,  कंचनपुर ऊप मुखिया यशोदा देवी, रितु अग्रवाल, रेखा देवी, जानकी देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, महेश पासवान, विनय पासवान, चंदन कुमार आदि उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad