Type Here to Get Search Results !

दुर्गा नगर कॉलोनी में शिव चर्चा का आयोजन, भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय



कतरास: 23-06-2025
सोमवार को दुर्गा नगर कॉलोनी कोलडम्प कतरास में एकदिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। पंडित सुरेश दुबे के भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्ति में हो गया। उनकी एक से बढ़कर एक भजन से श्रोता मंत्र मुग्ध हो रहे थे।महादेव के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह धनबाद जिला उपाध्यक्ष श्री महेश पासवान जी कतरास मंडल के अध्यक्ष श्री सूरज देव मिश्रा जी, उपाध्यक्ष राजेश स्वर्णकर जी आदि उपस्थित थे। शिव चर्चा टोली ने सभी को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मान किया।
    आरती के साथ शिव चर्चा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
   मौके पर भाजपा नेत्री जानकी देवी, आरती देवी, कालो देवी, बुधनी देवी, लीला देवी, शशिकांता रावत, कंचन सिन्हा, रीना देवी, सुमित कुमार, बंटी कुमार, जगतारण कुमार, आदि सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad