Type Here to Get Search Results !

मादक पदार्थों के विरुद्ध डीएवी महिला महाविद्यालय ने निकाला जागरूकता अभियान




कतरास: 25-06-2025
एक और जहां राज्य भर में नशा मुक्ति को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम और जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं स्कूल और कॉलेजों में भी नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बुधवार को कतरास के डीएवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं एवं स्कूल प्रबंधन ने मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया। महाविद्यालय की प्राचार्या सुषमा चटर्जी ने कहा कि आज के युवा वर्ग को मादक पदार्थ एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। नशा करने से न केवल हमारा शरीर बर्बाद होता है बल्कि हमारा घर परिवार और पूरा जीवन भी बर्बाद होता है। मनुष्य के विकास में नशा एक बहुत बड़ा बाधक के रूप में कार्य करता है। युवाओं को नशा छोड़कर समाज के मुख्य धारा में आना चाहिए तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मौके पर कॉलेज की प्राचार्या सुषमा चटर्जी, प्रो० शोभा सिंह, प्रो० मीरा कुमारी सहित कॉलेज के सभी सदस्य एवं छात्रा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad