Type Here to Get Search Results !

कोटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सज्जन ने दिखाई मानवता

कोटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सज्जन ने दिखाई मानवता

कोटा बिलासपुर: कोटा थाना क्षेत्र के पिपरतराई से कोटा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित मुखी इंडस्ट्रीज के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मोहन भाटा निवासी बोधन लहरें अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद एक सज्जन व्यक्ति ने अपनी कार (नंबर CG10 AB 6672) से घायल युवक को त्वरित रूप से बिलासपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना स्थल पर दुलाल मुखर्जी ने तत्काल थाना कोटा और अतिरिक्त पुलिस बल को सूचना दी, जिससे मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।

इस गाड़ी से मरीज को बिलासपुर ले जाया गया 

घायल युवक की पहचान उसके भाई सूरज लहरें ने बाइक और फोटो देखकर की। सूरज लहरें का संपर्क नंबर 8770593104 है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है। 

अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई 


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad