Type Here to Get Search Results !

नाबालिग बालिकाओं से यौन दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिकाओं से यौन दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर | 30 जुलाई 2025

थाना सकरी क्षेत्र में संचालित एक शासकीय विद्यालय के शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार की गंभीर घटना सामने आई है। मामले में स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2025 को थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि विद्यालय की कुछ छात्राओं ने शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार की गंभीर शिकायतें दी हैं।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सकरी पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। छात्राओं के कथन, साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी शिक्षक राम मूरत कौशिक, पिता - श्री मीतलाल कौशिक (उम्र 55 वर्ष), निवासी सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर, के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सकरी पुलिस लगातार प्रयासरत रही। अंततः आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल, बिलासपुर भेज दिया गया है।

सकरी पुलिस द्वारा इस गंभीर प्रकरण में की गई त्वरित कार्रवाई समाज में कानून व्यवस्था और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad