सकरी पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई, एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी की कार्यशैली चर्चा में
बिलासपुर। थाना सकरी में प्रार्थी संत कुमार नेताम ने मोहल्ले के दो युवकों पर वाद-विवाद, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों –
अनिकेत उर्फ धजा यादव (19 वर्ष), पिता विष्णु यादव, रोशन ध्रुव (21 वर्ष), पिता निर्मल ध्रुव
निवासी बीच गली, उसलापुर, बिलासपुर – को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
यह कार्रवाई एडिशनल एसपी आर.के. जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और उनकी टीम ने अंजाम दी। जिस तत्परता, सजगता और संवेदनशीलता से पुलिस ने कदम उठाया, उसकी स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की।
नागरिकों का कहना है कि पुलिस की ऐसी सक्रियता से न केवल अपराधियों में भय उत्पन्न होता है बल्कि कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण और शांति कायम रखने में भी मदद मिलती है।



Post a Comment
0 Comments