ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री — “ऑपरेशन प्रहार” में सकरी पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर “ड्राई डे” के बावजूद अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सकरी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 11.060 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 6030 रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने टीम के साथ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई की।
पहले मामले में, मुखबिर की सूचना पर पुराना बाजार, सकरी में दबिश देकर अशोक कुमार ध्रुव (62 वर्ष) को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 32 पाव (5.760 लीटर) देशी शराब कीमत 2880 रुपये बरामद हुई।
दूसरे मामले में, ग्राम जोकी में रेड कार्यवाही कर शिव प्रसाद यादव (35 वर्ष) को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 35 पाव (6.300 लीटर) देशी शराब कीमत 3150 रुपये जब्त की गई।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सकरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब व नशा कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
विशेष योगदान – निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, प्रआर धर्मेन्द्र राजपुत, म प्रआर मालती तिवारी, आर सुमंत कश्यप, आर विनेन्द्र कौशिक, दिलीप दुबे।




Post a Comment
0 Comments