ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

कलेक्टर से शिकायत करो, फर्क नहीं पड़ता!" – वायरल वीडियो में सरपंच पति की धमकी देखे पूरा वीडियो

कलेक्टर से शिकायत करो, फर्क नहीं पड़ता!" – वायरल वीडियो में सरपंच पति की धमकी देखे पूरा वीडियो

रतनपुर (गोंदइया पंचायत):

गांव के गरीब ग्रामीण जहां दो वक्त की रोटी के लिए सरकार की योजनाओं पर निर्भर हैं, वहीं रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदइया के सरपंच पति सतानंद ने इंसानियत और जनसेवा को शर्मसार कर दिया है।

देखे पूरा वीडियो.......



एक वायरल वीडियो ने पंचायत राजनीति की सच्चाई को उजागर कर दिया है, जिसमें सरपंच पति सतानंद खुलेआम एक ग्रामीण — शरद साहू — से राशन कार्ड बनवाने के एवज में नकद ₹1000 की मांग करता नजर आ रहा है। वह साफ तौर पर कहता सुना गया:

"पैसे खर्च कर चुनाव जीता हूं, अब फ्री में साइन नहीं करूंगा... जिसकी शिकायत करनी है, कलेक्टर करो या कमिश्नर, मुझे फर्क नहीं पड़ता... ऑनलाइन नहीं, सिर्फ कैश चाहिए!"

इस वीडियो के सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर गांव के सरपंच पति खुद खुलेआम "घूसखोरी का ठेका" चलाते नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि राशन कार्ड, जो कि गरीबों का मौलिक अधिकार है, बिना सरपंच के दस्तखत के जारी नहीं होता। अब सवाल यह है कि जब जनप्रतिनिधि ही भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाए, तो पीड़ित जाए तो जाए कहां?

ग्रामीणों की मांग है कि ऐसे घूसखोर सरपंच और उनके पति पर तत्काल निलंबन हो और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन जागता है या यह वीडियो भी "सिस्टम" में कहीं दफन हो जाएगा...

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad