ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख, कार्य में लापरवाही पर सिविल सर्जन और हास्पिटल कंसल्टेंट को नोटिस जारी

कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख, कार्य में लापरवाही पर सिविल सर्जन और हास्पिटल कंसल्टेंट को नोटिस जारी

मुंगेली- कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला चिकित्सालय में मरीजों के इलाज, अस्पताल की व्यवस्थाओं और चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, चिकित्सकीय व्यवस्था दुरूस्त नहीं रखने तथा मरीजों के कॉल का जवाब नहीं देने पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के.राय और हास्पिटल कंसल्टेंट सुरभि केशरवानी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गॉव, गरीब एवं आमजन बेहतर इलाज की आस में दूर-दूर से आते हैं। पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad