Type Here to Get Search Results !

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेलके निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत नशे के सौदागरों के ऊपर अंकुश लगाने अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेलके निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत नशे के सौदागरों के ऊपर अंकुश लगाने अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

आरोपी दियाली दिवाकर के कब्जे से 31 पाव (5.580 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब कीमती 2790 रूपये को किया गया जप्त

आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 600/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही


मुंगेली से रजनीश सिंह की रेपोर्ट

 मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल  द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलाकर लगातार नशे के सौदागरों पर कार्यवाही की जा रही है दिनांक 24.10.2025 को लोरमी पुलिस एवं सायबर सेल के द्वारा संयुक्त रूप मुखबीर सुचना पर घटनास्थल ग्राम अमलडिही पुल के पास दियाली दिवाकर को एक पीले रंग के थैला मे 31 नग देशी प्लेन शराब (5.580 बल्क लीटर) कीमती 2790 रूपये को शराब ब्रिकी करने हेतू हाथ मे रखे खड़े पाये जाने पर गवाहों के समक्ष उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दियाली दिवाकर पिता स्व.नंदु दिवाकर उम्र 50 वर्ष निवासी अमलडिही थाना लोरमी, जिला मुंगेली छ.ग. को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 

 मुंगेली पुलिस की अपील

जिले मे मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये हुये है, लगातार नशे के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है, जिले मे होने वाले अवैध कार्यो की सूचना नजदीकी पुलिस थानो या पुलिस कंट्रोल रूम को देवें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जावेगा। 



                         उपरोक्त कार्यवाही अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी.सुशील बंछोर प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी.गणपति राव, प्र.आर. नरेश यादव आर.भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, रवि डाहिरे की अहम भुमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad